Headlines

पानेरियों की मादड़ी में पानी की पाइप लाइन का शिलान्यास

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के वार्ड 32 पानेरियों की मादड़ी ( Panerion Ki Madri ) में खेड़ा खुट माताजी के यहां से पानी की पाइप लाइन का शिलान्यास किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ.विक्रम मेनारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा पूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष ललित मेनारिया, स्थानीय पार्षद ललिता मेनारिया थे।

पार्षद ललिता मेनारिया ने बताया कि उक्त पाइपलाइन की लंबाई 470 मीटर है। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र पुजारी, योगाचार्य डॉ.विक्रम मेनारिया, परमवीर मेनारिया, भूपेश मेनारिया,देवेंद्र,धनलाल कोलावत, टेकचंद जोशी, मांगीलाल मेनारिया,अर्जुन मेनारिया, जेईएन पी एचडी उत्तम,अमर सिंह,निर्मल पुरोहित इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *