Headlines

उदयपुर में कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंद डाला

उदयपुर: उदयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में मादड़ी चौराहे पर कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार रात को ओगना थाना क्षेत्र के सरोली निवासी 42 वर्षीय भेरूलाल और उसकी पत्नी बबली भाई सुखेर से मजदूरी कर अपने गांव सरोली की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान मादड़ी के पास तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उनको चपेट में ले लिया। जिससे भेरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़ मौके से फरार हो गया पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों को उदयपुर के एमबी अस्पताल भर्ती कराया जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के कजन की ओर से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *