सीकर। शहर में तापडिय़ा बगीची के पास शनिवार रात 9.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने एक किलो 70 ग्राम सोना लूट लिया। लूट की यह वारदात तब हुई जब व्यापारी घंटाघर स्थित अपनी दुकान को बंद कार में घर लौट रहा था।
व्यापारी की कार जैसे ही अरिहंत हॉस्पिटल की गली में पहुंचा बदमाशों ने स्कूटी आगे लगा रोक लिया और पिस्टल दिखा हाथ मेंं से बैग छीन भाग गए। ज्वैलर्स शोरूम के संचालक श्याम सुन्दर सोनी की बैग मे एक किलो 70 ग्राम सोना और दुकान का कुछ अन्य सामन था। घटना के बाद व्यापारी के खुद इस बात की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र मूंड सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करना शुरू किया। लेकिन जहां यह वारदात हुई वहां कोई भी कैमरा नहीं लगा था। फिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है।
