Headlines

बहरोड़ उपखंड अधिकारी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार मामले में आरएएस अधिकारियों ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन 

बहरोड़ उपखंड अधिकारी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार मामले में आरएएस अधिकारियों ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन 

हनुमानगढ़ : अलवर के बहरोड़ में लगे उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा के साथ बहरोड़ विधायक के द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद जिला इकाई हनुमानगढ़ ने जिला कलक्टर नथमल डिडेल को माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वाले आरएएस अधिकारियों में एडीएम हनुमानगढ़ अशोक असीजा, एसडीएम हनुमानगढ़  कपिल यादव, एसडीएम पीलीबंगा प्रियंका, टिब्बी एसडीएम मांगीलाल  शामिल रहे। ज्ञापन में माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि बहरोड़ एसडीएम  संतोष कुमार मीणा के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा इकाई हनुमानगढ़ के समस्त पदाधिकारियों में काफी रोष है। अनुरोध है कि उक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवााही करने का श्रम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *