नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार के बाद अपनी सरकार को विकास के लिए समर्पित बताया है। पीएम मोदी ने #Govt4Growth हैशटैग का नारा दिया और शुभकामनाएं दी। कहा कि उनकी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई देता हूं और उनके मंत्री पद के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाएंगे।”
I congratulate all the colleagues who have taken oath today and wish them the very best for their ministerial tenure. We will continue working to fulfil aspirations of the people and build a strong and prosperous India. #Govt4Growth pic.twitter.com/AVz9vL77bO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने भी मंत्रियों को बधाई देते हुए #Govt4Growth का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ”मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई। मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा और समपर्ण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।
