नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को आवास पर जन सुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर से आये आगन्तुको से मुलाकात कर जन समस्याओं को सुना। किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद कलक्टर से की वार्ता,समर्थन मूल्य पर पूरी खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नागौर जिले के जायल क्षेत्र से आये किसानो के एक प्रतिनिधिमंडल ने नागौर सांसद से जन सुनवाई में उनके आवास पर मुलाकात कर बताया कि कृषि मंडी जायल में ग्रेडिंग मशीन के बन्द पड़ी होने से किसानों के मूंग की खरीद नही हो रही है। इस सम्बंध में प्रतिनिधिमंडल ने जायल उपखण्ड अधिकारी से भी वार्ता करी थी लेकिन कोई समाधान नही निकला।
जिस पर सांसद ने तत्काल जायल मंडी के खरीद अधिकारी व जिला कलेक्टर नागौर से दूरभाष पर वार्ता कर तुरन्त नई ग्रेडिंग मशीन लगाकर सभी किसानों के मंडी में लाये गये, सम्पूर्ण मूँग खरीदने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा मौसम की मार से किसी दाने का रंग आदि प्रभावित हुआ है तो उसकी भी खरीद की जाए। वहीं उन्होंने जायल उपखंड अधिकारी के किसानों के साथ गैर जिम्मेदाराना रवैये पर गहरी नाराजगी जताई। इस अवसर पर जायल से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे व आरएलपी के प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल भी मौजूद रहे।
सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी नागौर आये। अस्वस्था के कारण वो गाड़ी से नही उतर पाए। उन्हें कोई तकलीफ नहीं हो इसलिए तत्काल सांसद स्वयं सड़क पर पहुंचे व गाड़ी में उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी व उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की व इस अवसर पर उनके साथ आए परिजनो से भी सांसद ने मुलाकात की वही पूर्व विधायक से चर्चा भी की।

