Headlines

महाराष्ट्र में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का विस्फोट, 7 नए संक्रमित मिले, देश में कुल संख्या हुई 12

Omicron infected 73 year old died in Rajasthan राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ाNow Omicron variant knocks in Jaipur too, 4 positives found जयपुर में भी अब ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक, 4 पॉजिटिव मिलेExplosion of new variant Omicron in Maharashtra, 7 new infected found, total number in the country is 12 | महाराष्ट्र में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का विस्फोट, 7 नए संक्रमित मिले, देश में कुल संख्या हुई 12

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। पिंपरी चिंचवाड़ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

इससे पहले रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था। अब देश में नए वैरिएंट के कुल 12 मामले हो गए हैं। दिल्ली और पिंपरी चिंचवाड़ से पहले बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर में नए वैरिएंट के मामले मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिंपरी चिंचवाड़ में ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले 7 लोगों में से 4 अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे।

इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले 3 अन्य का भी टेस्ट कराया गया था। ये तीनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। इस रिपोर्ट में इन सभी को ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित बताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *