Headlines

रालोपा संयोजक बेनीवाल ने इंदास में शहीद के आवास पर जाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

Ralopa convenor Beniwal went to the martyr's residence in Indas and consoled the family members | रालोपा संयोजक बेनीवाल ने इंदास में शहीद के आवास पर जाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

नागौर। भारतीय शिक्षा खेल परिषद संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान टीम को बधाई देते हुए अपने आवास पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उक्त टीम में संसदीय क्षेत्र नागौर की खींवसर विधानसभा के ग्राम बिरलोका (गुलासर) निवासी सरिता पुत्री सोहन राम भारी, मनीषा पुत्री बाबू राम हुड्डा व बिरसालु निवासी धापू पुत्री पदमाराम हुड्डा का आवास पर अभिनंदन किया व उन्हें शुभकामनाएं दी।

रालोपा संयोजक बेनीवाल ने इंदास में शहीद के आवास पर जाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

आवास पर की जन-सुनवाई 

सांसद ने रविवार को आवास पर नियमित जन सुनवाई करके वीभिन्न जिलों से आये लोगो से मुलाकात करके नियमित जन सुनवाई की।

शहीद के परिजनों को बंधाया ढांढस

सांसद ने इंदास गांव में जाकर विगत दिनों शहीद हुए हेमेंद्र गोदारा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उनके परिजनो को ढांढस बंधाया ,सांसद ने कहा शहीद की शहादत पर हमेशा देश को गर्व रहेगा !

मंन्त्री के पुत्र के कृत्य की निंदा की 

सांसद ने उत्तरप्रदेश के के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनो के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा के गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदने की घटना को अमानवीय व गैर जिम्मेदाराना कृत्य बताया। सांसद ने कहा दम्भ व सत्ता के अहंकार में ऐसे कृत्यों को अंजाम देना लोकतंत्र का अपमान है व लोकतंत्र की व्यवस्था को चुनौती है। जिसका जनता समय आने पर जवाब भी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *