Headlines

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आवास पर की जन सुनवाई

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आवास पर की जन सुनवाई

नागौर : राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की,सांसद ने आगंतुक जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियो को दूरभाष पर निर्देशित किया।

इन्होने मुलाकात कर की यह मांग
खींवसर के पुर्व प्रधान व आरएलपी से जिला परिषद सदस्य पुनाराम मेघवाल, जगदीश सुथार सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देउ, देवी सिंह उप सरपंच देऊ, भगवत सिंह उप सरपंच दातिणा, मुलाराम सरपंच प्रतिनिधि दांतिणा , प्रताप सिंह वार्ड पंच, भेरु सिंह, पुरखाराम मेघवाल, भवानी सिंह,भंवर सिंह सहित अन्य लोगो ने सांसद से मुलाकात कर देउ से आचिणा तक डामरीकृत सड़क बनाने, दातिणा से देवीसागर तक डामरीकृत सड़क बनाने, गड़ी फांटा से कटारियो कि ढाणी तक डामरीकृत सड़क बनाने, देउ में सामुदायिक भवन बनवाने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 2 दातिणा को क्रमोनंत करवाने सहित कई मांगों से अवगत करवाया जिस पर सांसद ने कहा की ग्रामीणों की भावना के अनूरूप क्षेत्र के विकास कार्यों को करवाने में न कोई कमी रखी है न रखूंगा।

यह ट्वीट किया नागौर में हुई डकैती प्रकरण में
सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा नागौर शहर में खाई गली में एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची डालकर उसके पास रखे हुए रूपये लूटकर ले जाने की घटना चिंताजनक है। दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में इस प्रकार डकैती होना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है और इस प्रकार की घटना यह इंगित करती है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है। सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा की उन्होंने दूरभाष पर पुलिस अधिकारियों से वार्ता करके तत्काल डकैती करने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *