नागौर : सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को अपने नागौर स्थित आवास पर नियमित जनसुनवाई की। सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोगों ने अपनी जन समस्याओं से अवगत कराया वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सांसद से मुलाकात की।
यह मामले आये जन सुनवाई में
अजमेर शहर के रालोपा के अध्यक्ष आशीष सोनी के साथ नागौर जिले के थांवला कस्बे के लोहार समाज के लोगो ने सांसद को ज्ञापन देकर घुमंतू जाती गाडोलिया लुहार समाज के भूमिहीन लोगो हेतु आवास बनाने के लिए जमीन आवंटित करवाने के लिए सांसद को ज्ञापन दिया। वहीं नागौर केमिस्ट एसोसिएशन ने ज्ञापन देकर औषधि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में ज्ञापन देकर सांसद को अवगत कराया। जिस पर सांसद ने तत्काल औषध विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक को दूरभाष पर कड़े निर्देश दिए। साथ ही प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन देकर मेड़ता सिटी की एक निजी स्कूल में छात्र के करंट लगने के प्रकरण से सांसद को अवगत करवाया साथ ही खींवसर विधानसभा क्षेत्र के धारणवास ग्राम के लोगो ने धारणवास जीएसएस से जाटों व चौकीदारों की ढाणियों तक डामरीकृत सड़क बनाने तथा जोधपुर जिले के बापिणी ग्राम के लोगो ने उच्च न्यायालय के आदेश से प्रभावित हो रहे निर्धन व बीपीएल श्रेणी के लोगो की समस्या से वहां के लोगो ने सांसद को अवगत करवाया।
वही खींवसर विधानसभा क्षेत्र के शिलगांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टाफ और ग्रामीणों ने मुलाकात करके स्कूल में रिक्त पड़े पदों से सांसद को अवगत करवाया साथ ही सड़क, पानी बिजली व रास्तों के प्रकरणों से जुड़े ज्ञापन दिए,सांसद ने प्रत्येक मुद्दे पर सुनवाई करके कई मामलों में सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण करने के निर्देश दिए वहीं कई मामलों में जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही करवाने का आश्वाशन दिया।
आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक कसेरा से की दूरभाष पर वार्ता मातासुख,कसनाउ व इग्यार के ग्रामीणों ने आरएसएमएम द्वारा मुवावजा नही देने सहित कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी से सांसद को अवगत करवाया। जिस पर सांसद ने तत्काल आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक ओपी कसेरा से दूरभाष पर वार्ता करके किसानों को न्यायालय के निर्णय में उल्लेखित राशि से भी अधिक राशि का मुआवजा देने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा किसान जमीन अवाप्ति से प्रभावित होने से भूमिहीन हो गए ऐसे में कंपनी को हठधर्मिता छोड़कर किसानो की मांगो पर सहमति व्यक्त करने की जरूरत है।
यह रहे मौजुद
सांसद की जन सुनवाई में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, अखिल भारतीय गाडोलिया लुहार समाज के अध्यक्ष मिश्रीलाल लुहार,मुंडवा के रालोपा नेता सुभाष कंदोई, डेगाना के पूर्व उप प्रधान जितेंद्र प्रचार, रालोपा प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल,दलित नेता भजन सिंह,सहित कई जन प्रतिनिधी व ग्रामीण मौजुद रहे !


