Headlines

राजस्थान के 10 और मेडिकल छात्र यूक्रेन से जयपुर पहुंचे

WhatsApp Image 2022 03 06 at 8.19.30 PM e1646578337443

जयपुर। यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) के रास्ते मुम्बई और वहां से जयपुर राजस्थान के दस बच्चे सकुशल पहुंचे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे इन छात्रों की जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार शाम जयपुर नगर निगम हैरिटेज के उपमहापौर असलम फारुखी व जिला कांग्रेस के महामंत्री मुकेश भाटिया ने इनकी अगवानी कर स्वागत किया और उन्हें राजस्थान सरकार की ओर से किए गए साधनों से इनके गांव भेजा।

WhatsApp Image 2022 03 06 at 8.19.30 PM 1

बुडापेस्ट (हंगरी) से राजस्थान के 10 मेडिकल छात्र आज सुबह ही मुम्बई एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से इन्हें इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर भेजा गया। इनमें बिसाऊ के मोहम्मद आरिफ के सुपुत्र मोहम्मद मजीद, बारां के दीपक राठौड़ और स्वर्ण भार्गव, मंडावा के अमित कुमार, डीग (भरतपुर) के योगेश कुमार, कोटा के नवीन कुमार नागर, मंडरेला (झुंझुनूं) के मनीष कुमार, मलसीसर के समीर खां, सरदारशहर के आसिफ खां व सीकर जिले के शोएब खां शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *