नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नव वर्ष पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नागौर संसदीय क्षेत्र मे विभिन्न कार्यो की स्वीकृति जारी की। सांसद ने शहीद स्मारको के विकास, गौशालाओ मे निर्माण कार्यो तथा दिव्यांग जनो के लिए कृत्रिम अंग लगाने व दिव्यांग जनो के लिए स्कूटी देने के लिए प्राथमिकता से बजट जारी किया |
इन कार्यो की हुई स्वीकृति
सांसद बेनीवाल ने नागौर जिले की मकराना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काशीनगर मे शहीद जगदीश सिंह के स्मारक व पार्क के निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत खारडीया के मंगलपुरा मे महादेव गौशाला मे हॉल निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत गेहढा कल्ला मे रानाबाई गौशाला मे चारा गोदाम निर्माण के लिए 5 लाख, मुंडवा पंचायत समिति के ग्राम संखवास मे भोलाराम बाबा गौशाला मे चारा गोदाम के निर्माण के लिए 15 लाख, रूपाथल ग्राम मे जाजम पूरी बाबा गौशाला मे चार दिवारी के निर्माण के लिए 10 लाख, मौलासर पंचायत समिति के बेडवा ग्राम मे कृष्ण गौशाला मे सिंगल फैज ट्यूबेल के लिए 2.50 लाख, लाडनू पंचायत समिति के इंद्रपुरा पंचायत के गाँव खीवज मे शहीद ईश्वर सिंह के स्मारक व चार दीवारी के निर्माण के लिए 5 लाख , कुचामन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत इंडाली मे स्थित श्याम गौ सेवा समिति मे चारा गोदाम निर्माण के लिए 7 लाख, ग्राम पंचायत दौलतपुरा के अडकसर ग्राम मे स्थित श्री राम गौ सेवा समिति मे चार दिवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, व डीडवाना शहर मे अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी में एक कार्यालय कक्ष, शौचालय व पानी के होद के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये व बल्देवराम मिर्धा मेमोरियल सोसायटी के किसान विश्राम गृह डीडवाना मे सभागार निर्माण के लिए 10 लाख तथा सालासर रोड पर स्थित गोपाल गौशाला मे चार दीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये व इसी पंचायत समिति के नवरंगपुरा पंचायत के सिंघाना ग्राम मे शहीद जीवणराम डुकिया स्मारक पर सिंगल फ़ैज़ ट्यूबेल के लिए 2.50 लाख व खींवसर पंचायत समिति की पिपलिया ग्राम पंचायत मे स्थित सौवो की ढाणी मे सती माता गौशाला मे चार दीवारी निर्माण के लिए 7 लाख रूपये व परबतसर पंचायत समिति की बाजवास मे गोपाल कृष्ण गौशाला भेरवास बिसास मे टीन शैड निर्माण के लिए 5 लाख, मायापुर ग्राम पंचायत मे गोपाल गौशाला मे टीन शैड निर्माण के लिए 10 लाख, व परबतसर मे स्थित गौपाल गौशाला मे टीन शैड निर्माण के लिए 10 लाख, व जायल पंचायत समिति के छाजोली ग्राम मे श्री कृष्ण गौशाला मे चारा गोदाम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की।
सांसद आदर्श ग्राम योजना मे चयनित पंचायतो के लिए इन विकास कार्यो की हुई स्वीकृति
सांसद बेनीवाल ने नागौर संसदीय क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतो का चयन किया जिसके क्रम में उन्होने खीवसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खजवाना मे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मे छत मरमम्त,फर्श मरम्मत मय प्लास्टर कार्य के लिए 10 लाख रुपये, मकराना विधानसभा क्षेत्र के इटावा लाखा मे स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल गिगालिया मे एक कमरा मय बरामदा निर्माण के लिए 7 लाख तथा मुख्य द्वार के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये,लाडनू विधानसभा की ग्राम पंचायत बल्दु मे सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये,परबतसर विधानसभा की भादवा ग्राम पंचायत मे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान मे चार दीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये व जायल पंचायत समिति की गोराउ में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए। वही साँसद ने जिले मे 50 दिव्यांग जनो के लिए स्कूटी के लिए 48 लाख रुपये व 2 दिव्यांग के लिए कृत्रिम अंगो के लिए 2.60 लाख की राशि स्वीकृत की है।
यह राशि की नागौर शहर में स्वीकृत
सांसद बेनीवाल ने नागौर शहर में स्थित राजकीय माडी बाई कन्या कॉलेज में फर्नीचर, इनवर्टर, आरओ प्लांट व कुर्सियों आदि के लिए 10 लाख तथा बख्तासागर पर स्थित किसान छात्रावास में पुस्तकालय कक्ष तथा फर्नीचर आदि कार्यों के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत की है।
यह कहा सांसद ने
सांसद ने कहा की शहीद हमारे राष्ट्र के गौरव है और शहीदो के स्मारको के निर्माण व संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य करना हमारा फर्ज़ है। वहीं गौशालाओ मे गायों के संरक्षण के विकास कार्यो को भी प्राथमिकता से करवाना ज़रूरी है। ऐसे मे दोनो कार्यो के लिए प्राथमिकता से बजट जारी किया। साथ ही दिव्यांगजन लोगो को आवागमन मे दिक्क्त नही आए। इसके लिए 50 दिव्यांगो को स्कूटी देने के लिए बजट जारी किया है। वही सांसद ने कहा केंद्र सरकार ने सांसदों का बजट विगत वर्ष का रोक लिया और वर्तमान वर्ष के लिए 5 करोड़ के स्थान पर मात्र 2 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए। ऐसे मे सांसद निधि का बजट रोकने से विकास कार्यो की स्वीकृति नही हो पाई। बेनीवाल ने कहा साँसद निधि के अलावा केंद्र व राज्य की योजनाओ के माध्यम से नागौर संसदीय क्षेत्र मे विकास के नये कार्य स्वीकृत करवाने व नये कार्यो के लिए लगातार प्रयास कर रहे है और कई कार्य हुए भी है।

