Headlines

बृजभूमि कल्याण परिषद करेगा महाराजा सूरजमल की जयंती पर सगोष्ठी का आयोजन

भरतपुर: बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर शहर व जिला कार्यकर्ताओ की बैठक ज़िला सभाध्यक्ष केदार पराशर की अध्यक्षता में हुई। मुख्यातिथि अनिल भारद्वाज, विशेष अतिथि इंदूशेखर शर्मा का स्वागत ज़िला महामंत्री नेत्र कमल मुदग्गल व शहर अध्यक्ष लोकेश पराशर ने किया। बैठक में विगत महीने हुए कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। मुख्यातिथि अनिल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्तमान समय मे हमारे सामने अनेक चुनोतियाँ है। हमे अपनी संस्कृति संस्कारो की रक्षा करनी है। हर हिन्दू को अपने पास के देवालयों मंदिरों कुंड तीर्थो पर अवश्य जाना चाहिए तथा अपने बच्चों को इनका महत्व बताना चाहिए।

धर्म की शिक्षा गुरुकुलों के खत्म होने के कारण हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने रीति रिवाज संस्कृति गौरव को जाने। आगामी 13 फरवरी को सूरजमल की जयंती पर विचार सगोष्ठी का कार्यक्रम किया जाए। महाराजा सूरजमल जीवन से जन जन को प्रेरणा मिले। हर हिन्दू के अंदर शौर्य आत्मसम्मान वीरता का भाव जागृत हो।

इस अवसर पर राजीव तिवारी को बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर शहर उपाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज की अभिशंषा पर भरतपुर शहर अध्यक्ष लोकेश पराशर ने की। कार्यक्रम कार्यकर्ताओ द्वारा राम चरित्र मानस का पाठ किया। मेवायुत्त गाय का दूध का वितरण किया गया। अंत मे इंदूशेखर शर्मा प्रांतीय सचिव ने कहा की फरवरी 2022 में ब्रज क्षेत्र 3 दिन की यात्रा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *