Headlines

सांसद हनुमान बेनीवाल ने बालसमंद व हुडास ग्राम में शहीदों की मूर्तियों का किया अनावरण

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बुधवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने लाडनू क्षेत्र के ग्राम बालसमंद में सीमा सुरक्षा बल के जाबांज शहीद राकेश नेहरा की मूर्ति अनावरण तथा हुडास ग्राम में भारत-पाक 1971 की जंग में शहीद हुए किशोर सिंह राजपूत की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया।

MP Hanuman Beniwal unveiled the statues of martyrs in Balsamand and Hudas village

इस अवसर पर सांसद बेनीवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद राष्ट्र के गौरव होते हैं और हमें उनकी शहादत पर फक्र है, इस अवसर पर सांसद ने शहीद परिवारों का सम्मान भी किया,उन्होंने कहा दोनों शहीदों ने नागौर का गौरव देश मे बढ़ाया है।

जिस तरह सीमा पर किसान के बेटे राष्ट्र की रक्षा करके समाज व जिले का नाम रोशन कर रहे है उसी तरह वो भी एक जन प्रतिनिधि होने के नाते सड़क से संसद तक किसानों व जिले का मान-सम्मान बनाये रखने में कोई कसर नही रखेंगे। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। सांसद ने इन कार्यक्रमों में शामिल होंने से पूर्व डीडवाना में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगो से मुलाकात करके जन समस्याओं को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *