नई दिल्ली। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
मोदी से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मिश्र ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में संविधान जागरूकता के लिए विश्वविद्यालयों में संविधान पार्कों के निर्माण, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए उठाए जा रहे कदमों और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों के बारे में उन्हें जानकारी दी।
राज्यपाल मिश्र ने पीएम मोदी को राजस्थान में कोविड के दौरान राजभवन द्वारा वर्चुअल सक्रिय रहते दीक्षान्त समारोह किए जाने और कोविड के दौर में जनचेतना के लिए राजभवन द्वारा आम जन को निरन्तर सजग रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
राज्यपाल मिश्र ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र भी मौजूद थी।
राज्यपाल मिश्र की केन्द्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उनकी धर्म पत्नी राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र भी मौजूद थी।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल कलराज मिश्र ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर भेंट की। राज्यपाल मिश्र ने उनसे प्रदेश में सड़क परिवहन के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।



