Headlines

मैथी खरीद जल्द शुरू करने को लेकर सांसद बेनीवाल ने कलेक्टर व व्यापारियों से की दूरभाष पर वार्ता

मैथी खरीद जल्द शुरू करने को लेकर सांसद बेनीवाल ने कलेक्टर व व्यापारियों से की दूरभाष पर वार्ता

नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर जिले की मेड़ता, मुंडवा व नागौर पंचायत समिति के कई गांवों के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर मुलाकात करके मैथी की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की। जिस पर सांसद ने किसानो से उनकी समस्या को विस्तृत रुप से सुना और तत्काल नागौर जिला कलेक्टर व कृषि मंडी के सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर किसानों की मैथी की उपज की खरीद तत्काल शुरू करवाने के निर्देश दिए। सांसद ने प्रशासन को जल्द से जल्द व्यापारी वर्ग के साथ समन्वय स्थापित करके खरीद शुरू करने की प्रक्रिया को शुरू करने की बात कही।

व्यापारियों से भी की बात-सांसद ने दूरभाष पर एमडीएच के सुरेश राठी सहित नागौर के मैथी खरीदने वाले व्यापारियों से दूरभाष पर वार्ता करके मैथी खरीद शुरू करने की बात कही। सांसद ने कहा व्यापारी व किसान एक दूसरे के पूरक है और मैथी की तुड़ाई करने के बाद ज्यादा समय तक किसान अपने पास मैथी के स्टोक को रख नही सकता क्योंकि खराब हो जाती है। ऐसे में किसी बात को असंतोष को लेकर व्यापारी वर्ग में असंतोष हैं तो उसको लेकर किसानों का नुकसान करना सही नही है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैथी की जीआई टेगिग करवाने व मैथी को मशाला कॉमोडिटी में शामिल करवाने आदि को लेकर वो लगातर प्रयासरत है तथा आगामी दिनों में वो इस मांग को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से जल्द ही मुलाकात भी करेंगे। इससे पूर्व दिल्ली में संसद सत्र के भाग लेने रवाना होनें से पूर्व सांसद ने नियमित जन सुनवाई भी की तथा संसदीय क्षेत्र नागौर सहित बीकानेर व जोधपुर जिले के कई सामाजिक कार्यक्रमो में भी भाग लिया।

यह रहे मौजूद
किसानों के प्रतिनिधि मंडल में खजवाना के पूर्व सरपंच मूलाराम, मुंडवा पंचायत समिति के सदस्य रुघाराम व प्रहलाद, खुड़खुड़ा गांव के जगदीश टॉगस, कंवरराम, श्याम लाल, बुनरावता गांव के पप्पूराम प्रजापत, देशवाल ग्राम के रामपाल, खजवाना ग्राम के शैतान राम चोटिया व संग्राम चोटिया तथा झुंझडा ग्राम के रफीक खां व छीतर खां सहित अन्य कई गांवों के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *