Headlines

सांसद बेनीवाल ने विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे केंद्रीय मंत्री गडकरी को

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय राजमार्ग के नागौर खंड के अधिशषि अभियंता राहुल पंवार के साथ विजय वल्लभ चौक से मुंडवा चौराहा होते हुए मानासर तक फोर लेन सड़क, मय डिवाइडर आदि कार्य की डीपीआर को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही सांसद ने नागौर जिले में से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं के स्पॉट चिन्हित करके उन्हे दुरस्त करवाने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। वहीं सांसद ने बीकानेर फाटक से गोगेलाव की तरफ स्वीकृत हो रखी 6.2 किलोमीटर फोर लेन सड़क के कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की। वहीं सांसद ने सड़को के विस्तार से जुड़े कई कार्यों पर चर्चा की।

इन कार्यों के प्रस्ताव भेजे केंद्रीय मंत्री गडकरी को
सांसद बेनीवाल ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नागौर जिले में कुचेरा कस्बे के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजवाना चौराहे पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु फ्लाई ओवर बनाने, नागौर से जोधपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर खींवसर कस्बे के पदमसर चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने व गोगेलाव कस्बे रिको औद्योगिक क्षेत्र के साथ मुख्य राजमार्ग पर फ्लाई ओवर बनाने व नागौर शहर के बाहर अमरपुरा गांव में लाडनू की तरफ से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोगेलाव गांव तक जोड़कर रिंग रोड बनाने की मांग की है। सांसद ने मंत्री को लिखे पत्र में कहा की नागौर शहर का एक मात्र यही भाग रिंग रोड़ से वंचित है साथ ही सांसद ने बीकानेर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोगेलाव कस्बे में फॉर लेन सड़क मय डिवाइडर बनाने के लिए भी केंद्रीय मंत्री को प्रस्ताव भेजा है।

शनिवार को कोविड स्वास्थ्य सहायकों के धरने में होंगे शामिल
सांसद बेनीवाल राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों द्वारा दिए जाने वाले धरना स्थल पर शामिल होंगे। शुक्रवार को इनके प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से उनके जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर आंदोलन व मांगो के संदर्भ में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *