Headlines

गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आई झुंझुनूं टीम से मिले सांसद बेनीवाल

गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आई झुंझुनूं टीम से मिले सांसद बेनीवाल

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने नागौर स्थित आवास पर नियमित जनसुनवाई की। इस अवसर पर सांसद ने नागौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात करके जन समस्याओं को सुना व उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।

झुंझुनूं की टीम ने की मुलाकात
नागौर आवास पर नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पांचला सिद्धा में आयोजित हो रही 17 वर्षीय (छात्रा) वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आई झुंझुनूं जिले की टीम ने सांसद से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर टीम प्रभारी सुनीता, कोच नाहरसिंह व प्रतिभागी छात्रा टीना चौधरी, कृतिका, रचना, अंकिता, महिमा आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *