नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को प्रदेश भर से आये लोगो व कार्यकर्ताओं से नागौर आवास पर मुलाकात की व जन समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सांसद बेनीवाल से आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने भी मुलाकात की। गर्ग ने जन समस्याओं के साथ पार्टी के विस्तार व प्रस्तावित पंचायती राज चुनावो को लेकर चर्चा की।
हरियाडा के ग्रामीणों ने की मुलाकात
हाल ही में जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के हरियाडा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा लोक देवता तेजाजी की प्रतिमा खण्डित कर देने के मामले को लेकर भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर सम्बन्धित थाना अधिकारी द्वारा गलत रूप से जारी किए प्रेस नोट पर आपत्ति व्यक्त की। साथ ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी करने व मामले की जांच अन्य अधिकारी से करवाने तथा प्रतिमा का निर्माण शासन के स्तर से करवाने की मांग की। बेनीवाल ने तत्काल जोधपुर रेंज आईजी,जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता की। सीएम गहलोत को ट्वीट करके सरकार के स्तर से प्रतिमा का नवीन निर्माण करवाने की मांग की।
यह मामले में भी आये जन सुनवाई में
जन सुनवाई में मेड़ता विधानसभा की रिंया बड़ी पंचायत समिति के ग्राम लाम्पोलाई के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सूची में दर्ज पात्रो को जिम्मेदारों की लापरवाही से वंचित रखने के कारण आई समस्या को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया। इस पर सांसद ने कहा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनदेखी से ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में आये है जिसे लेकर वो जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर वंचित पात्रो को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाएंगे । झाड़ेली ग्राम के लोगो ने ज्ञापन देकर फसल बीमा योजना के क्लेम से वंचित किसानों को लाभ दिलवाने व गोटन पुलिस थाने में दर्ज मामले में नाबालिग गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग बालिका के परिजनों ने की। साथ ही जिले के सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने नरेगा योजना में सामग्री का रोका गया भुगतान दिलवाने की भी मांग की।
किसान विश्राम गृह में बजट देने की मांग
जन सुनवाई में नागौर जिले के डीडवाना क्षेत्र के प्रेमाराम बाटन व गुमानाराम चौधरी ने पत्र देकर डीडवाना स्थित किसान विश्राम गृह में 15 लाख की राशि होल सहित अन्य विकास कार्यो के देने के लिए मांग की । सांसद ने कहा किसान विश्राम गृह के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे।
यह रहे मौजूद
जन सुनवाई में रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा,बापिणी के सरपंच बाबूसिंह, पुरबराम ज्याणी, पेम्पाराम कड़ेला,छात्र नेता महेंद्र चौधरी,विकास बुरड़क,रामनारायण चंदराई,कुशाल गोदारा,शिव चौधरी,ताडो की ढाणी के सरपंच सहदेव ताडा,किशोर निम्बड़,मंगल खुडखुडीया,संपत पुनिया, श्रवण जाजड़ा,अमराराम,खेताराम ,खुमाराम,शिव चौधरी मुंडवा सहित दर्जनो जन प्रतिनिधियों ने मुलाकात की !
कलेक्ट्रेट का घेराव
सांसद ने कहा जिले में बढ़ते अपराध चिंता का विषय है। ऐसे में ब्लाइंड मर्डर व गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े ऐसे मामले जिनका पुलिस आज तक खुलासा नही कर पाई उसको लेकर संसद के मानूसन सत्र के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। साथ ही सांसद ने जन सुनवाई में प्राप्त वीभिन्न समस्याओ के निस्तारण के लिए मौके पर ही सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।



