नागौर। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को नागौर स्थित अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई की। राजस्थान के वीभिन्न जिलों में पंचायती राज चुनावो में पार्टी के प्रचारों के कार्यक्रम से लौट कर सांसद ने लोगो की समस्याओ को सुना।
सांसद से नागौर सहित कई जिलों से आये लोगो ने मुलाकात की और वीभिन्न सार्वजनिक समस्याओ से सांसद को अवगत करवाया। सांसद ने भी तत्काल वीभिन्न महकमो के अधिकारियों को दूरभाष पर ही समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिए।
पैदल संघो ने की मुलाकात- सांसद के आवास पर चूरू जिले के मूंदड़ा व नागौर जिले के नवरंगपुरा गांव से खरनाल तेजाजी के धोक लगाने जा रहे पैदल संघो ने हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की ।

