नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को नागौर संसदीय दौरे पर रहे। जहां उन्होंने जायल विधानसभा के कटौती गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास बेड़ा की माताजी का देहांत हो जाने पर शोक सभा में भाग लिया। साथ ही गांव के स्थानीयों लोगो से मुलाकात भी की। उसके बाद सांसद बेनीवाल ने डीडवाना सर्किट हाउस में स्थानीय लोगो व पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करके जन समस्याओं को सुना तथा सामाजिक कार्यक्रमो में भी भाग लिया।
सांसद बेनीवाल के समक्ष डीडवाना में ग्राम दौलतपुरा से कायथा बासनी तक डामरीकृत सड़क बनाने, ग्राम पंचायत गोदरास के रायसिंहपुरा गांव में निरंजन सम्प्रदाय के धार्मिक स्थल दयाल डूंगरी को डामरीकृत सड़क से जोड़ने,बिजली, पानी व कई सार्वजनिक समस्याएं आई। सांसद बेनीवाल ने मौके पर ही कई समस्याओ के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश भी दिये। वहीं सांसद ने कई मांगो का जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन बलारा, सुनील बेनीवाल, गोदरास सरपंच रामपाल थालोड़, मामड़ोदा सरपंच कैलाश पांडर, पूर्व प्रधान भगवान बुरड़क, ओमप्रकाश लील, इंद्रपुरा सरपंच सांवर राम, हरिप्रसाद, कैलाश मेघवाल, सांवराद सरपंच सुधीर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

