जयपुर : प्रदेश में एक दिन की राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। शुक्रवार को जहां 8125 केस मिले थे, वहीं शनिवार को प्रदेश में 10437 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, 14 जिलों में 22 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को मौतों का आंकड़ा 21 था। शनिवार को जयपुर में भी 2408 नए केस सामने आए। जयपुर में 4, उदयपुर में 3, कोटा,बीकानेर और झुंझुनूं में 2-2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौतें हुई है। जबकि 9 जिलों जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, दौसा, जालोर, करौली, राजसमंद और टोंक में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। शनिवार को 16 हजार 54 मरीज रिकवर हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को जयपुर के अलावा जोधपुर में 999, अलवर में 746, उदयपुर में 567, कोटा में 572, चित्तौड़गढ़ में 451, भरतपुर में 393, डूंगरपुर में 355, पाली में 398, अजमेर में 298, भीलवाड़ा में 231, बांसवाड़ा में 212, सवाईमाधोपुर में 203, बीकानेर में 204, बारां में 145, बाड़मेर में 127 केस मिले।



