Headlines

शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव – हनुमान बेनीवाल

शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव - हनुमान बेनीवाल

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भुण्डेल ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,भुण्डेल (सुखोलाव) में भामाशाहो व विधायक कोष से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।

अपने संबोधन में सांसद बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश व देश का किसान जब जब तकलीफ में आया है। उन्होंने हमेशा सत्ता की परवाह किए बगैर अन्नदाताओं का साथ दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि देश का अन्नदाता जब हक और अधिकार के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा था तब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने केंद्र में सत्ता को ठोकर मार कर किसानों के दर्द का सहभागी बनना उचित समझा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है।

उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्र के साथ प्रदेश स्तर के मुद्दे भी देश की संसद में समय-समय पर उठाते रहे हैं। उन्होंने टोल मुक्त राजस्थान कर्ज मुक्त किसान तथा कृषि के लिए मुफ्त बिजली सहित दर्जनों लोकहित के मुद्दों पर बड़ा आंदोलन करने की बात भी कही साथ ही नागौर जिले में सैनिक स्कूल खुलवाने के लिए प्रयास करने व जिले में जल्द से जल्द सेना की भर्ती का आयोजन करवाने की बात भी कही।

सांसद बेनीवाल ने राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए कहा कि जब तक सत्ता के शिखर पर किसानों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक विकसित प्रदेश का सपना भी पूरा नहीं होगा। सांसद बेनीवाल ने जिले के के शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़को से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी बात रखी साथ ही कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत है। सांसद ने स्थानीय लोगो द्वारा अवगत करवाई गई समस्याओ को सुना व उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।

शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव - हनुमान बेनीवाल

सांसद ने राजकीय माध्यमिक स्कूल निम्बोला को उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत करवाने, विज्ञान संकाय खुलवाने,नलकूप खुदवाने व सामुदायिक भवन बनाने से जुड़ी कई मांगो पर सकारात्मक आश्वासन स्थानीय लोगो को दिया। सांसद ने स्कूल में कक्षा-कक्ष निर्माण करवाने वाले भामाशाह मगनाराम,पुनाराम,धन्नाराम, हुकमाराम, भागीरथराम, केशुराम मोहनराम, आईदानराम जाट का आभार भी प्रकट किया और कहा कि भामाशाहों के ऐसे पुनीत कार्यो से लोगो को प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर स्थानीय खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने उक्त स्कूल में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की वही स्कूल में कम्प्यूटर,इन्वेंटर, बालिकाओ के लिए शौचालय निर्माण,खेल सामग्री आदि के लिए 3 लाख रुपये विधायक कोष से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर स्थानीय खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, भुण्डेल सरपंच धर्मेंद्र गौड़,सीबीईओ चेनाराम भादू,पूर्व सरपंच विशन सिंह सहित कई जन प्रतिनिधि व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। लोगो ने सांसद बेनीवाल का साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया।

विद्यायल भवन का किया निरीक्षण
सांसद ने कमरों के लोकार्पण के बाद विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया तथा जर्जर कमरों की स्थिति देखकर तत्काल दूरभाष पर जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य उच्च अधिकारियों से वार्ता करके कमरों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए साथ ही सांसद ने भी विद्यालय के स्टाफ को आश्वस्त किया कि विद्यालय के विकास के लिए वो हर कदम पर साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *