Headlines

गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार, 3 की मौत

गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार, 3 की मौत

जैसलमेर: जैसलमेर में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाय को बचाने के प्रयास में हुई इस दुर्घटना के मृतकों में पति-पत्नी व फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एक गंभीर घायल जोधपुर रेफर

लाठी थाना एएसआई दीपाराम ने बताया कि हादसे में मोहनगढ़ के रहने वाले महावीर पुत्र जेठमल, चम्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र देवाराम की मौत हुई है। मरने वालों में चम्पा देवी और ओमप्रकाश पति-पत्नी थे। हादसे में 5 घायलों आबाराम, पर्वताराम, मुकनाराम, पप्पूदेवी और आशुदेवी को पोकरण अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पप्पू देवी पत्नी चुन्नीलाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया हैं। अन्य घायलों की स्थिति ठीक है। उनका पोकरण अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *