Headlines

मुख्यमंत्री ने बजट को दिया अन्तिम रूप,राजस्थान के इतिहास में पहली बार कृषि बजट भी अलग से पेश होगा

WhatsApp Image 2022 02 22 at 12.48.51 e1645515226249

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य बजट को अन्तिम रूप दिया। मुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी है कल यानी बुधवार को राज्य का बजट पेश करेंगे। वे इसके साथ अलग से कृषि बजट भी पेश करने वाले हैं। राजस्थान के इतिहास में पहलीबार कृषि बजट अलग से पेश हो रहा हैं। आमजन को बजट से कई उम्मीदें हैं।

बजट को अंतिम रूप देने के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) सुरेश चन्द गुप्ता, शासन सचिव वित्त (बजट) सुधीर कुमार शर्मा, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) ब्रजेश किशोर शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *