Headlines

निःशक्त जन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमा शंकर शर्मा का फतेहगढ़ में अभिनंदन

निःशक्त जन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमा शंकर शर्मा का फतेहगढ़ में अभिनंदन

हनुमानगढ़। राजस्थान निःशक्त जन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमा शंकर शर्मा के हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत फतहगढ़ में पधारने पर गांव के समाजसेवी परिवार दौलतराम पारीक के निवास स्थान पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में दौलतराम पारीक परिवार की ओर से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त आयुक्त उम्माशंकर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेगे। कार्यक्रम के बाद आयुक्त ने गौशाला का निरीक्षण किया ओर समस्याओं को सुनकर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सरपंच महेंद्र खिलेरी, उप सरपंच मंशाराम गोदारा, गौशाला अध्यक्ष सुरेंद्र खिलेरी, महावीर खिलेरी, इकबाल सिंह, जगदीश मक्कासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कलवंत राम जांगू, कन्हैया लाल पारीक, दलीप पारीक, बलराम पारीक, पवन जोशी बींझबायला सहित गणमान्य नागरिक ओर समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *