नोहर: स्थानीय कन्दोई धर्मशाला में कन्दोई स्पाईश द्वारा व्यापारिक स्नेह मिलन एवं लक्की ड्रॉ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्दोई स्पाईश के नार्वे ब्रॉड के मसालों की खरीद पर लक्की ड्रॉ निकाला गया। लक्की ड्रॉ में विजेता व्यापारियों को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने पुरस्कार भेंट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश भुकरकेवाला ने की। इस अवसर राजेन्द्र चाचाण ने कन्दोई स्पाईश द्वारा तैयार किये जा रहे गुणवत्तापूर्वक मसालों की सराहना करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता बरकरार रखने की बात कही। पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने कहा कि मसालों का सीधा जुड़ाव आम आदमी के स्वास्थ्य से है उन्होंने कहा कि कंदोई स्पाईश मसालों ने अल्प समय में ही पूरे राजस्थान में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस मौके पर कन्दोई स्पाईश के एमडी राहुल कन्दोई ने कन्दोई स्पाईश के विभिन्न मसाला उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में सभी मानकों पर खरा उतरते हुए उनके द्वारा मसालें तैयार किये जाते हैं। ग्राहकों को उच्च क्वालिटी का मसाला उपलब्ध करवाना ही उनका मुख्य ध्येय हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से व्यापारियों में आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है । इस मौके पर महेश भूकरकेवाला, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, रामावतार कन्दोई, पुरूषोतम कन्दोई, बजरंग लाल पारीक, अशोक कन्दोई, प्रभु शर्मा, बालकृष्ण व्यास, सुशील शर्मा, पार्षद पवन हिसारिया, मुकेश जोशी, पवन कन्दोई, ओम खटोतिया,सजय खदरिया,सदीप सरावगी,दिपेश कदोई,अकित कदोई, दुर्गा प्रसाद,बजरंग पारीक, योगेश मितल,सुशील बसल,बसत साहेवाल,जगदीश प्रसाद, कमल कुमार जमालिया, राहुल चाचाण, पुनम बेरवाला, राधेश्याम जोईया, हनुमान गोस्वामी, मोटी चाचाण, सहित कस्बें के गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे। अशोक कदोई ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर कदोई स्पाइईस द्वारा कल्याण द्वार गौशाला में 11 हजार रूपए भेट किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन किशन चाचाण ने किया
