गोदारावास : राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड न. 4, 31SSW, गोदारावास में वार्षिकोत्सव व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया। जिसमें सरपंच महोदय गुरप्रीत सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि नत्थुराम स्वामी, कार्यक्रम प्रभारी रामपाल व्याख्याता एवं प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। तथा भामाशाहो एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान प्रतीक देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों ने विद्यालय विकास हेतु बढ़-चढकर दान किया । पंचायत समिति प्रतिनिधि करण गोदारा ने 51000 रु एवं भामाशाह रोहिताश गोदारा ने 25000 रु विद्यालय विकास हेतु भेंट किए।
इस अवसर पर SMC अध्यक्ष सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, नरेश स्वामी, सुल्तान राम, अशोक सचदेवा, विनोद खटोड, आत्माराम, रजत, श्योप्रकाश सहित विद्यालय गुरुजन सौरभ स्वामी, कृष्णा देवी, रचना कुमारी, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
