Headlines

विफा पदाधिकारी व ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष का किया स्वागत

सादुलपुर: विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी पारीक, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट दिनेश दाधीच राजगढ़ सादुलपुर पहुंचे। विप्र फाउंडेशन जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री आज रविवार को हनुमानगढ़ से जयपुर जा रहे थे।

उसी दौरान राजगढ़ में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा, उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर अरविंद गौड़, एडवोकेट विमल शर्मा , पार्षद राहुल पारीक, हरिद्वार ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष कमल शर्मा हरिद्वार, कृष्ण शर्मा, भरत लाल शर्मा बेरासर, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट सुनील जंगीर आदि ने एडवोकेट दिनेश दाधीच युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी पारीक माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष कमल शर्मा का भी स्वागत किया गया। अरविंद गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *