Headlines

पूर्व विधायक जयनारायण पुनिया का निधन

पूर्व विधायक जयनारायण पुनिया का निधन

चूरू। तारानगर से पूर्व विधायक जयनारायण पुनिया का निधन हो गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और तारानगर के पूर्व विधायक जयनारायण पूनिया का निधन आज हिसार के सप्रा अस्पताल में हुआ। दिग्गज जाट नेता के निधन पर कांग्रेस और भाजपा नेताओ ने शोक जताया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए कहा कि ‘भाजपा विधायक जयनारायण पूनिया के निधन का समाचार दुखद है।

इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संवेदना जताई है। ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तारानगर से पूर्व विधायक जय नारायण पूनिया के निधन का समाचार सुन मन है आहत, स्व.जयनारायण जी ने आजीवन लोगों की सेवा की और उनका लगभग 50 वर्ष का राजनैतिक जीवन क्षेत्र की जनता को समर्पित’ रहा। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर शोक जताया और कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति,प्रदेश ने समाज व किसान कौम के पैरोकार को खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *