Headlines

विधायक सोलंकी ने नगरपालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैंप का लिया जायजा

MLA Solanki took stock of the preparation camp of the campaign with the administration cities in the municipality | विधायक सोलंकी ने नगरपालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैंप का लिया जायजा

चाकसू : 2 अक्टूबर 2021 शुरू हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के मध्य नजर नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित तैयारी कैंप का विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया तथा उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अभियान में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित लोगों से समस्या सुनकर उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ अधिकारी राजेश मीणा नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा ,कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा, नगर पालिका पार्षद विक्रम सांवरिया, सनी नैनीवाल, दयाराम कुडंरा, सत्यनारायण शर्मा, हनुमान सैनी कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जोरवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *