Headlines

ईडब्ल्यूएस एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रकिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर मुख्य सचिव आर्य से मिले विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि

विप्र फाउंडेशन

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बीकानेर दौरे पर आए मुख्य सचिव, निरंजन आर्य से मुलाकात कर ईडब्ल्यूएस व मूलनिवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की। विफा प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित व वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव व्यास के नेतृत्व में सीएस से मिले प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमे कहा गया कि ईडब्ल्यूएस के लिए महिला के पिता की आय व अन्य ब्यौरा मांगा जाता है जो न्यायसंगत नही है और ईडब्ल्यूएस प्रणाम पत्र हर साल रिन्यू करवाने की बजाय उसकी अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष की जाए व मूलनिवास प्रणाम पत्र हेतु आवश्यक कागजात की विसंगतियों को भी दूर की जाएं ।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मांग पत्र को गम्भीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि उपरोक्त मांगो को लेकर अतिशीघ्रता से संशोधन कर इस प्रकिया को सरल किया जाएगा। आपको बता दे कि विप्र फाउंडेशन ने गक्त दिनों में 5800 से अधिक सर्वजातीय छात्र – छात्राओं के ईडब्ल्यूएस व मूल निवासी प्रणाम पत्र हेतु लम्बी कानूनी लड़ाई लड़कर एक सार्थक प्रयास किया गया था जो अनवतर जारी है।

इस मौके पर नगर निगम पार्षद सुधा आचार्य, पार्षद पुनीत शर्मा, जिला महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा, युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल, युवा महामंत्री हेमन्त शर्मा, अरविंद व्यास, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय, सुभाष पुरोहित, गोर्वधन आचार्य, छोटूलाल चुरा, महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक, सीमा पारीक, सरला राजपुरोहित, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा सहित सभी प्रमुख सक्रिय विप्र बन्धु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *