चाकसू: कोटखावदा मोड़ स्थित अंबेडकर सर्किल पर आज चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माला एवं साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत एवं सत्कार किया।
इस अवसर पर कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा की भागीरथ की भूमिका निभाते हुए आपके विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू में विकास की गंगा बहा दी उन्होंने संबोधित करते हुए यह भी कहा की आपको ऐसा विधायक मिला है जो किसी भी काम को करवाने में सक्षम है उसे किसी काम के लिए ना तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मना करते हैं ना सचिन पायलट मना करते हैं और रही बात मेरी तो गोविंद सिंह डोटासरा की तो मना करने की क्या हिम्मत है।
क्योंकि आप के विधायक को काम करवाना आता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाने की बात कही साथ ही उन्होंने कांग्रेश की डिजिटल सदस्यता अभियान मैं अधिक से अधिक सदस्य को जोड़ने की बात पर जोर दिया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अपना मनोबल बढ़ा कर रखें और जनहित में ज्यादा से ज्यादा कार्य करवाएं उन्होंने यह भी कहा कि चाकसु के हित में कोई योजना अगर कार्यकर्ताओं के दिमाग में है तो मुझे बताएं जिससे वह मुख्यमंत्री से चाकसु क्षेत्र के लिए जरूर लेकर आएंगे।
इस अवसर पर सांगानेर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा कृषि मंडी चेयरमैन हरीनारायण चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन लाल चौधरी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन लल्लू लाल कुमावत नगर पालिका वाइस चेयरमैन सीताराम गुर्जर कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा सीताराम मंडावरिया लालाराम धाकड़ सियाराम गुर्जर सरपंच श्रवण मीणा मुकेश चौधरी कन्हैया लाल शर्मा रामेश्वर चौधरी नगर पालिका पार्षद विक्रम सांवरिया निर्मल नैनीवाल शाहिद खान रमन खंडेलवाल तौसीफ अहमद अमजद हुसैन आसिफ खान रफीक खान शौकीन गुर्जर शोभा संगत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
