नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी 71 वर्ष के हो गए हैं और इस खास मौके पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा सेवा से समर्पण कैंपेन चलाया जाएगा, जो 17 सितंबर से 20 दिन तक चलेगा।
टीकाकरण का नया रिकॉर्ड
देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को सिर्फ नौ घंटे में ही दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई। हर घंटे 22 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी थी कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है।
दिग्गजों ने दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। राष्ट्रपति ने लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। अमित शाह ने लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।
देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, मोदीजी’। बता दें कि यूथ कांग्रेस आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है और अलग-अलग जगह प्रदर्शन करेगी।
Happy birthday, Modi ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021

