Headlines

बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा कर सपना किया पूरा, पूर्व सरपंच ने 17 साल पहले किया था अपनी लाडली से वादा

बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा कर सपना किया पूरा, पूर्व सरपंच ने 17 साल पहले किया था अपनी लाडली से वादा

भरतपुर: जिले के पिपला गांव में पूर्व सरपंच ने बेटी का सपना पूरा किया। बेटी का सपना था कि वह अपने ससुराल हेलिकॉप्टर से जाए। 17 साल पहले उसने बेटी से वादा किया था। रविवार को यह वादा पूरा किया। उसने अपनी बेटी को ससुराल के लिए हेलिकॉप्टर से विदा किया। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। खेत में हेलीपैड बनाया गया, जहां फायर ब्रिगेड के स्टाफ और पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मां-बाप ने बेटी को हेलिकॉप्टर से किया विदा

राजाराम ने बताया, दुर्गेश 2 साल की थी। उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से उन्होंने अपनी बेटी को मां-बाप दोनों का प्यार दिया है। दुर्गेश ने बताया कि वह 4 साल की थी। तब उसने हेलिकॉप्टर को उड़ते देखा। उसने अपने पिता से पूछा कि इसमें क्या होता है? दुर्गेश के पिता ने बताया की यह हेलिकॉप्टर है। इसमें दूल्हा-दुल्हन जाते हैं। दुर्गेश फौरन बोल पड़ी- पापा मेरी विदाई भी आप हेलिकॉप्टर में करना।

पिपला गांव के पूर्व सरपंच राजाराम की बेटी 21 साल की दुर्गेश का सपना आज साकार हुआ। शनिवार को दुर्गेश की शादी विजेंद्र से हुई थी। विजेंद्र उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के खिरनी नगला इलाके का रहने वाला है। दुर्गेश की शनिवार को बारात आई और रविवार सुबह विदाई हुई। पिता ने दिल्ली से 2 लाख 10 हजार रुपए किराया देकर हेलिकॉप्टर बुलाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *