भरतपुर : बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के पदाधिकारियों ने श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर खिरनी घाट पर कथा व्यास प्रदीप व्यास व पूर्व सांसद विधायक एवम प्रदेश संरक्षक बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान पंडित राम किशन का माल्यार्पण व दुप्पटा व श्री गिरिराज जी का चित्र भेट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा की श्री मद्भागवत से समाज मे संस्कार करुणा संवेदनाये जाग्रत होती है। भागवत देश मे शांति सद्भाव अपराध मुक्त समाज का निर्माण करती है। भागवत भारत की आत्मा है। इस अवसर पर जिला संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा नवीन पराशर केशव देव शर्मा सम्भाग उपाध्यक्ष नेत्र कमल मुदगल ज़िला महासचिव मुरारी लाल सैनी अतिरिक्त जिला महासचिव रविन्द्र मोहन शर्मा ज़िला प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा ज़िला व्यवस्था प्रमुख संजीव तिवारी एडवोकेट ज़िला विधि प्रमुख राजीव धानोता शहर माहमंत्री गौरव शर्मा शहर मंत्री कुसम शर्मा हरि पुरोहित जीवन लाल शर्मा राजेन्द्र दंडोतिया भूपेंद्र नोगाया भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के प्रदेश संयोजक देवाशीष भारद्वाज ने बताया कथा 22 मई 2022 से 28 मई 2022 तक प्रतिदन 2 बजे से 5 बजे तक श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर होगी। सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कथा का आनंद ले।