Headlines

संस्कृत शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छात्र वर्ग धौलपुर- भरतपुर का शुभारंभ

संस्कृत शिक्षा की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छात्र वर्ग धौलपुर- भरतपुर का शुभारंभ

भरतपुर। संस्कृत शिक्षा विभाग संभाग स्तरीय भरतपुर धौलपुर की छात्र वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज संस्कृत विद्यालय चिकसाना भरतपुर में सतीश सोगरवाल प्रधान सेवर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र परमार उपखंड अधिकारी भरतपुर विशिष्ट अतिथि देवेंद्र फौजदार विकास अधिकारी सेवर,संभागीय शिक्षा अधिकारीहरि ओम गौतम, लाल वीर सिंह पंचायत समिति सदस्य मान सिंह सरपंच चिकसाना निरंजन सिंह संकुल प्रभारी श्री हरिदास ,विभागीय अधिकारी केंद्र अधीक्षक रमेश चंद शर्मा के सानिध्य में हुआ ।

इस अवसर पर संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी हरिओम गौतम ने कहा कि भरतपुर के यशस्वी विधायक व संस्कृत शिक्षा के मंत्री सुभाष गर्ग के प्रयासों से विद्यालय प्रवेश का स्तर तक क्रमोन्नत हुआ। यह हमारे भरतपुर के लिए गौरव का विषय है सुभाष गर्ग के कारण संस्कृत शिक्षा का बहुमुखी विकास हुआ है । मुख्य अतिथि सतीश सोगरवाल के विद्यालय के रास्ते के लिए 5 लाख की घोषणा की तथा एसडीएम साहब के समक्ष विद्यालय क्रीडा स्थल के लिए सवाई चक भूमि आवंटन करने की अनुशंसा की। स्थानीय सरपंच मान सिंह ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगी छात्रों के आतिथ्य में कोई कमी नहीं आएगी । सरपंच ने अतिथियों का अभिनंदन भी किया।

मुख्य निर्णायक गुरुदत्त लवानिया सभी को शपथ दिलाई। विभागीय अधिकारी हरविलास ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसगर पर अनिल भारद्वाज प्रदेश महामंत्री संस्कृत शिक्षा, कमल सिंह ,करतार सिंह, सुजान सिंह, रतन सिंह ,केशव देव, रणवीर सिंह,विजय पाल, नरदेव आर्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *