भरतपुर। विप्र फाउंडेशन, भरतपुर ने विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव श्रीमती बबिता शर्मा को काँग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बनाये जाने पर दुप्पटा ओढा कर एवं भरतपुर आराध्य बाँके बिहारी जी तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 ड़ी प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी, युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज,कमल कांत त्यागी, जिलाध्यक्ष ताराचन्द शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष उमेश पाराशर, देवांश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
