गौड़ सनाढय की प्रदेश और जयपुर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

गौड़ सनाढय की प्रदेश और जयपुर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

जयपुर। गौड़ सनाढय फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश और जयपुर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार कार्यक्रम न्यू सांगानेर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ। गौड़ सनाढय संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि पूरे देश के संस्था के प्रसार की कड़ी में प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेशाध्यक्ष देवीशंकर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। शीघ्र ही देश के बाकी राज्यों में भी विस्तार कर समाजहित की विभिन्न योजनाओं को लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के मुख्य संरक्षक और सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके और भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ जोशी ने बताया कि उत्तर भारत में ब्राह्मणों की कुल आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा गौड़ सनाढय समाज का है। हमारा मूल मंत्र ही ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ है। डॉ.जोशी ने पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।

गौड़ सनाढय संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द मिश्र ने संस्था गठन से लेकर अबतक किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। गौड़ सनाढय संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देवीशंकर शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों, विधानसभा स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा। साथ ही संपूर्ण प्रदेशभर में मानसून सत्र के दौरान वृक्षारोपण भी किये जाने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की तरफ प्रेरित करने के लिए युवा उद्योगपति अशोक शर्मा के संयोजन में जी एस एफ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के गठन की घोषणा की।

गौड़ सनाढय की प्रदेश और जयपुर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

राष्ट्रीय महासचिव हरि शर्मा और राष्ट्रीय महिला प्रभारी प्रिया गौड़ ने बताया कि ये ब्राह्मण समाज का ऐसा अनूठा संगठन है जो महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। गौड़ सनाढय संस्था जयपुर महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि अगले 2 महीनों में जयपुर की सभी विधानसभाओ और वार्ड स्तर तक सक्रिय और समर्पित लोगों की टीम गठित कर दी जाएगी ।

प्रदेश में मिली इन्हे नियुक्ति

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी मोहन लाल सुरोलिया, प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रभारी हरीश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट कमलेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुनीता भारद्वाज, ममता शर्मा, संयुक्त संयोजक उर्मिला जोशी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, उपाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण नरेश जोशी, उपाध्यक्ष अजमेर संभाग विश्वनाथ शर्मा, भरतपुर संभाग डॉ नगेन्द्र शर्मा, उदयपुर संभाग शीला पुरोहित, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा, महासचिव विनोद कुमार शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, सचिव जयपुर शहर दिनेश कुमार महर्षि, रश्मि त्रिवेदी, सचिव जयपुर ग्रामीण शंकरलाल शर्मा, सचिव जोधपुर संभाग ताराचंद शर्मा, भरतपुर संभाग हरकिशन भारद्वाज, सचिव भरतपुर शहर दिव्या शर्मा, रेखा तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश महर्षि, सदस्य प्रदीप शर्मा, नानूराम शर्मा, हनुमान सहाय शर्मा, रामअवतार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अंजू शर्मा, शारदा शर्मा, बिंदिया शर्मा, मधु शर्मा, महेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा नियुक्त किए गए।

जयपुर जिला 

साथ ही जयपुर जिले से उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा अरुण शर्मा घनश्याम शर्मा शंकर लाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, महेश शर्मा, महासचिव एडवोकेट प्रकाश शर्मा, पूजा शैलेंद्र शर्मा, सचिव वीना दूबे, नमृता सुरोलिया, ललित शर्मा, गणेश शर्मा, मुकेश शर्मा, युवराज शर्मा, अंजना शर्मा, सोनू कुमारी शर्मा, घनश्याम दत्त शर्मा, भुवनेश शर्मा, पूनम तरुण शर्मा, संतोष मिश्रा, सुनीता शर्मा, ममता शर्मा, राजेश तिवाड़ी, गौरीशंकर शर्मा, वर्षा शर्मा, राहुल सुरोलिया, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारी सदस्य नरेश वशिष्ठ, राजेश शर्मा, आदित्य शर्मा, शशि शर्मा, सुनीता शर्मा, सलोनी तिवाड़ी, नीतू शर्मा, अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, सुमन देवी शर्मा, सीता देवी शर्मा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम समापन पर गायत्री परिवार के कमलेश जी महाराज ने सबको अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *