जयपुर। आरएलपी और भाजपा नेताओं ने राजस्थान में झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले को लेकर आज राज्य सरकार को चौतरफा घेरा और कहा कि ये घटनाएं राजस्थान की कानून व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है।
RLP सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने इन दोनों घटनाओं को लेकर ट्वीट किया और कहा कि राज्य में पुलिस तंत्र कमजोर हो गया है और अपराधियो में कानून का कोई भय नही रहा हैं।
राजस्थान में झालावाड़ जिले के बाद अब बारां जिले में दिनदहाड़े युवक की हत्या हो जाना राजस्थान की कानून व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है ! राज्य में पुलिस तंत्र कमजोर हो गया है और अपराधियो में कानून का कोई भय नही रहा है !
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 11, 2021
केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन घटनाओं पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में कहा कि ये सीरिया, इराक़ या अफगानिस्तान नहीं, भारत का राजस्थान है। यहां ISIS या तालिबान का राज नहीं, कांग्रेस की सरकार है।
ये सीरिया, इराक़ या अफगानिस्तान नहीं, भारत का राजस्थान है।
यहां ISIS या तालिबान का राज नहीं, कांग्रेस की सरकार है।#Rajasthan pic.twitter.com/qyE6EHo8wB— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 11, 2021
इसी तरह विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है,सरकार मस्त है। झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े फायरिंग के बाद युवक की हत्या सरकार के माथे पर कलंक है।
राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है,सरकार मस्त है। झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े फायरिंग के बाद युवक की हत्या सरकार के माथे पर कलंक है। @ashokgehlot51 जी अब तो कोरोना का कहर भी कम हो चुका है,कृपया गृह विभाग के मुखिया होने के नाते कानून व्यवस्था की सुध लें अन्यथा इस्तीफा दें।
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) July 11, 2021
राठौड़ ने तो इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक मांग लिया और कहा कि जी अब तो कोरोना का कहर भी कम हो चुका है,कृपया गृह विभाग के मुखिया होने के नाते कानून व्यवस्था की सुध लें अन्यथा इस्तीफा दें।
BJYM की पीड़ित आश्रितों को एक करोड़ रुपए देने की मांग
झालावाड़ की घटना को लेकर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कृष्णा वाल्मीकि के परिवार को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता व आश्रित को सरकारी नौकरी राज्य सरकार दे। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर किये गये लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी की। राजकुमार बिवाल ने तंज कसते हुए पूछा कि दलित पीड़ित परिवार से मिलने झालरापाटन राहुल गांधी, प्रियंका और अशोक गहलोत जी कब आएंगे।
