Headlines

राजस्थान के बेरोजगारों ने लखनऊ की सडको पर खुले आसमान तले रात गुजारी

लखनऊ : यूपी में प्रियंका गांधी से शिकायत करने पहुंचे राजस्थान के बेरोजगारों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। बेरोजगारो में बड़ी संख्या में महिला बेरोजगार भी शामिल थीं। सर्दी की वजह से काफी बेरोजगार बीमार हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया। बेरोजगारों का कहना है कि इस बार हम सिर्फ आश्वासन से नहीं बल्कि आदेश के बाद ही आंदोलन खत्म करेंगे। राजस्थान के बेरोजगार अपनी मांगों को लेकर पिछले 46 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। राजस्थान में बेरोजगारों की सुनवाई नहीं हुई। इसलिए ये प्रियंका गांधी से शिकायत करने के लिए लखनऊ पहुंचे।

राजस्थान के बेरोजगारो ने लखनऊ की सडको पर खुले आसमान तले रात गुजारी

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक बेरोजगारों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरी में लखनऊ कूच करना पड़ा, ताकि यहां की सरकार की कारगुजारी बताई जा सके। राजस्थान के बेरोजगारों ने नवरात्रि से लेकर दीपावली तक धरनास्थल पर मनाया है। सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। बल्कि कांग्रेस के नेताओं ने हमें झूठे आश्वासन दिए। इस बार बेरोजगार किसी आश्वासन में नहीं, बल्कि आदेश लेकर ही राजस्थान वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बेरोजगार आर-पार की लड़ाई के मूड में यूपी पहुंचे हैं। ऐसे में या तो हम जीतेंगे या फिर हम मरेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *