Headlines

बूंदी में सोते हुए युवक का गोलियों से पूरा चेहरा भून डाला, भतीजे ने छिपकर बचाई जान

बूंदी: जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात खेत में बने मकान के बाहर सो रहे एक किसान पर बंदूक से 6 राउंड फायर कर हत्या कर दी। बदमाशों ने किसान के चेहरे व छाती पर गोलिया बरसाई है। गोलियां से छलनी चेहरा पहचान ने में भी नहीं आ रहा था। हमले के समय मकान के अंदर मौजूद भतीजे ने पलंग के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। सोमवार तड़के सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस को वारदातस्थल पर दो खाली खोल मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश में हत्या करना मान रही है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

बूंदी में सोते हुए युवक का गोलियों से पूरा चेहरा भून्द डाला,भतीजे ने छिपकर बचाई जान

बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि नानकपुरिया गांव के रहने वाले किसान बंटा सिंह (40) की हत्या की गई है। शनिवार रात वह गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित खेत पर बने मकान पर भतीजे रणवीर सिंह के साथ गया था। रात को खाना खाने के बाद बंटा सिंह मकान के बरामदे में चारपाई बिछाकर सो गया और भतीजा रणवीर कमरे में सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे बदमाश वहां आए। जिन्होंने चरपाई पर सो रहे बंटा सिंह के चेहरे और छाती पर नजदीक से छह फायर किए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर मकान के अंदर सो रहा भतीजा रणवीर की नींद खुल गई। डर के मारे वह तुरंत पलंग के नीचे छिप गया। गोलियां से छलनी बंटा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चार-पांच बदमाशों ने मकान के अंदर घुसकर आए, लेकिन पलंग के नीचे छिपा भतीजे को देख नहीं पाए और वहां से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर वह डर के मारे करीब 20 मिनट पलंग के नीचे छिपा रहा। जिसके बाद वह बाहर निकलकर आया। उसने गांव में जाकर रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने कहा कि तुने कोई सपना देखा होगा, जाकर सो जा। उसने बाद उसने फायरिंग की जानकारी केशवरायपाटन गए मां और बड़े भाई को दी। तड़के करीब 4 बजे मां-भाई खेत पर आए तो बंटा सिंह चरपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके पर दो खाली कारतूस के खोल मिले है। जिससे माना जा रहा है कि हमलावरों ने हत्या में पिस्टल काम में ली है। पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *