सवाईमाधोपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार सुबह नेशनल हाईव 48 से सीधे रणथम्भौर के लिए निकली हैं। पुलिस को मिली सूचना के अनुसाार प्रियंका को अलवर शहर से होकर जाना था। लेकिन रविवार को अचानक रूट बदला गया। वे अलवर शहर आने की बजाय सीधे शाहजहांपुर, बहरोड़ होते हुए जयपुर की तरफ निकली। बताया गया है कि प्रियंका गांधी रणम्भौर जाएंगी।
सुबह अचानक रूट बदला
प्रियंका गांधी ने तड़के सुबह अचानक रूट बदल लिया। वे अलवर शहर की बजाय शाहजहांपुर, नीमराणा व बहरोड़ से निकल गई। नेशनल हाइवे 48 से निकली हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका परिवार के साथ रणथम्भैर घूमने गई हैं। उनकी गाड़ियों का काफिला शाहजहांपुर, बहरोड़ व नीमराणा से सीधे निकल गया। कुछ नेताओं को पता लगा तो उनके स्वागत के लिए पहुंचे भी थे। लेकिन उनका बीच में रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं था। इसी तरह अलवर में भी कुछ जगहों पर कार्यकर्ता स्वागत करने की तैयारी में थे। लेकिन उनका इधर से आना ही नहीं हुआ।