सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

सपा संरक्षक की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया हुआ हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें आज कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की तबियत पर नजर रख रहे हैं।

दोपहर में जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *