नई दिल्ली: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त हो चुके निएंडरथल मानव के जीनोम का सीक्वेंस तैयार करने के लिए मिला है। निएंडरथल मानव 40 हजार साल पहले विलुप्त हो गए थे, जिनके जीनोम की खोज पाबो ने की है।
द नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने विजेता के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाबो ने अपने शुरुआती रिसर्च में कुछ ऐसा किया है जो पूरी तरह से असंभव था।
स्वांते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिसिस्ट हैं, जो इवोल्यूशनरी जेनेटिक्स के क्षेत्र में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने पैलियोजेनेटिक्स के फाउंडर्स के रूप में निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है।