मेरठ: राष्ट्रीय जाट महासभा (रजि.) का स्थापना दिवस उत्तरप्रदेश के मेरठ मे आयोजित हुआ! कार्यक्रम की अध्यक्ष राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लोकपाल सिंह रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अथिति मोदीनगर विधायक मंजू सिंह और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उत्तरप्रदेश के पूर्व कमीशनर एस सी वर्मा रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम मे महाराजा सूरजमल, महाराजा खेमकरण सोगरिया और वीर तेजाजी के चित्र पर दीपक जलाकर कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय जाट महासभा की उत्तरप्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लोकपाल सिंह जी और मुख्यअथितियों को 51 किलो फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम मे उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समरपाल सिंह जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम मे लगभग 30 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लोकपाल सिंह ने मंच के माध्यम से उत्तरप्रदेश सरकार से महाराजा सूरजमल कल्याण विकास बोर्ड के गठन की मांग की ताकि जाटो के गरीब और प्रतिभावान बच्चो को सकोलरशिप और आगे की पढ़ाई और बेहतर खेल सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लोकपाल सिंह ने राष्ट्रीय जाट महासभा युवा के लिए राष्ट्रीय सयोजक के रूप मे भाजपा दिल्ली के प्रदेश प्रवक्ता भाई विनय चौधरी को राष्ट्रीय सयोजक बनाया। कार्यक्रम मे उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष समरपाल सिंह, शुक्रमपाल सिंह एडवोकेट, नरेंदर सिंह, आई टी सेल प्रदेश सयोजक हेमू चुरायारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सयोजक मंजू डूडी जी और भरतपुर से आई टी एवम मीडिया सेल के राष्ट्रीय सयोजक हेमू भवनपुरा, सुशील सोगरवाल, देवेश, हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह दहिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा लोकपाल सिंह ने कार्यक्रम मे पधारे सभी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारीयों का धन्यवाद दिया।