राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (83) की तबीयत रविवार रात को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। महंत नृत्य गोपाल दास को यूरिन और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। अयोध्या में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महंत का चेकअप किया। इसके बाद लखनऊ में मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों को उनकी सेहत की जानकारी दी गई। महंत को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय भी उनकी सेहत को लेकर अपडेट लेता रहा है। डॉक्टर राकेश कपूर ने अयोध्या पहुंचने की बात कही थी। लेकिन हालत में सुधार न होने पर महंत को लखनऊ लाने की सलाह दी गई।

नृत्य गोपाल दास का ऑक्सीजन लेवल 83 पर पहुंच गया था
महंत के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने बताया कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम होकर 83 पर आ गया था। वहीं, खांसी, ज्यादा यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत थी। उनके शरीर में कंपन भी हो रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद रात में ही उन्हें कुछ दवाएं दी थी, जिससे उन्हें कुछ आराम मिला। लेकिन ज्यादा सुधार नहीं हुआ। अभी वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। यूरिन बाइपास लगाकर डिस्चार्ज कराई जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं नृत्य गोपाल दास
महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। वे हर साल जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा जाते हैं। पिछले साल इसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *