Live: राहुल गांधी सहित 5 लोगों को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

0
505
Rahul and Priyanka Gandhi got permission to go to Lakhimpur with 3 people | राहुल और प्रियंका गांधी को 3 लोगों के साथ लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

लखीमपुरी: राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अधिकारियों ने ये फैसला लिया है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है।

प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। उन्हें सोमवार सुबह हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वे प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी, छत्तीसगढ सीएम भूपेश बघेल सीतापुर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके है वहा से सीधे सीतापुर के लिए निकल चुके है। जबकि सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णन सड़क के रास्ते सीतापुर पहुंचने वाले है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और आशीष के पिता अजय मिश्र को भी दिल्ली तलब किया गया है। वह नॉर्थ ब्लॉक दिल्ली पहुंच भी गए हैं। यहां उनकी गृहमंत्री अमित शाह के साथ करीब आधे घंटे मुलाकात हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here