Headlines

UP एंट्री के लिए अब जरूरी होगा निगेटिव कोविड रिपोर्ट साथ लाना, योगी सरकार का फैसला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब एंट्री के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये निर्देश जारी किया है। ऐसे में अब दूसरे राज्य से यूपी में आना है तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का साथ होना अनिवार्य रहेगा।

सीएम योगी ने बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए हैं। उनकी तरफ से कहा गया है कि 3 फीसदी पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। बताया गया है कि कोरोना रिपोर्ट भी चार दिनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। वहीं यात्रियों को कहा गया है कि वे कोविड टेस्ट करवाने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।

उन लोगों को ही कोविड टेस्ट से छूट दी जा सकती है जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। लेकिन फिर भी राज्य में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर काफी जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *