कांग्रेस की बर्बादी का कारण सिर्फ राहुल गांधी, गर्त में ले डूबे पार्टी को- कटारिया

उदयपुर: राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि राहुल गांधी की वजह से आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। उन्हें अब भी पता नहीं चलता कहां पर क्या बात बोलनी चाहिए। जिसकी वजह से देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी कोने में घुस गई है। मुझे लगता है कांग्रेस की बर्बादी का कारण सिर्फ राहुल गांधी है।

जिस दिन राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा, कांग्रेस सरकार गिर जाएगी

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ सत्ता बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की कोहनी पर गुड लगा के उन्हें बेवकूफ बना रखा है। लेकिन जिस दिन भी राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा। उस दिन हकीकत सामने आएगी और राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी।

इस दौरान गुलाबचंद कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी में चल रहे अंतरयुद्ध पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह गुलाबचंद कटारिया ही क्यों ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *